Bokaro News : नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू

Bokaro News : प्रशासन की ओर से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया गया.

निषिद्ध मादक पदार्थों की रोकथाम व जन-जागरूकता के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सोमवार को जिला समाहरणालय परिसर से एलइडी प्रचार वाहन रवाना हुआ. डीसी अजय नाथ झा, एसपी नाथू सिंह मीणा, डीडीसी शताब्दी मजूमदार सहित अन्य अधिकारियों ने इसे रवाना किया. अभियान 26 जून तक जारी रहेगा. मौके पर डीसी ने नशा मुक्ति को लेकर युवाओं को शपथ दिलायी. कहा कि नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. इसके सप्लाई चेन को तोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है. पिछले कुछ दिनों में जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा कई कड़े कदम उठाये गये हैं. जिले को नशामुक्त बनाने के लिए सख्त व प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. नशा मुक्ति अभियान को जन आंदोलन का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है. नशा के दुष्परिणाम पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है. युवा नशे से दूर रहने का संकल्प लें. एसपी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पंचायत, प्रखंड व सामाजिक स्तर पर जागरूकता गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर अभियान संचालित किये गये हैं. मौके पर अधिकारियों ने हस्ताक्षर कर नशा मुक्ति का संदेश दिया. मौके पर एसी सुनील चन्द्र, डीपीएलआर पूर्णिमा कुमारी, डीएसडब्ल्यू डॉ सुमन गुप्ता, डीएसओ हेमलता बून, डीपीआरओ अविनाश कुमार सिंह, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं, पर्यवेक्षिकाएं आदि उपस्थित थे.

योग दिवस पर टाउन हॉल में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से कैंप टू स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन सभागार (टाउन हॉल) में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम सुबह छह बजे से शुरू होगा और इसमें जिला स्तरीय पदाधिकारी- कर्मी, आमजन व विभिन्न संस्थान के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सोमवार को समाहरणालय कार्यालय कक्ष में डीसी अजय नाथ झा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाये. कार्यक्रम स्थल में बैठने, पेयजल, चिकित्सा सहायता, स्वच्छता, सुरक्षा, ध्वनि व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही विभिन्न योग संस्थान व प्रशिक्षक की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया. डीसी ने कहा कि कार्यक्रम में उल्लेखनीय योगदान व बेहतर प्रदर्शन करने वाले योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा. बैठक में एसपी नाथू सिंह मीना, डीडीसी शताब्दी मजूमदार, सिविल सर्जन डॉ एबी प्रसाद, प्रशिक्षु आइएएस अरविंद, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून, नमामि गंगे के जिला नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, डीपीएम आयुष मयंक मंजुल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >