डैम में डूबे किशोर का शव 28 घंटा बाद मिला

डैम में डूबे किशोर का शव 28 घंटा बाद मिला

तेनुघाट. तेनुघाट डैम में मंगलवार को डूब गये असनापानी बेलदार टोला निवासी इमाम बक्स के पुत्र मो आजम अंसारी (17 वर्ष) का शव बुधवार को स्थानीय गोताखोर ने खोज निकाला. परिजनों के चीख-चित्कार से माहौल गमगीन हो गया. गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद भी सांत्वना देने पहुंचे. उन्होंने सरकार से मृतक के परिवार को दस लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की. लोगों ने कहा कि मंगलवार को गार्डवाल के पास चार-पांच लड़के नहा रहे थे. इस क्रम में आजम गहरे पानी में चला गया और डूब गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >