झामुमो का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

झामुमो का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

गोमिया.

झामुमो का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को गोमिया स्थित साहू धर्मशाला में हुआ. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लुदू मांझी ने की. इसमें मुख्य रूप से गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मथुरा महतो, झारखंड राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद, पूर्व विधायक बबिता देवी, जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, सचिव जयनारायण महतो व जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मुर्मू उपस्थित थे. इस मौके पर मथुरा महतो ने कहा कि विचारधारा की लड़ाई में पूंजीपतियों को परास्त कर इंडिया गठबंधन को मजबूत करना होगा. गिरिडीह की जनता ने इस चुनाव में मौका दिया, तो क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा. योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि देश को विपक्ष विहीन बनाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है, इसे सफल नहीं होने देना है. 21 अप्रैल को रांची में आयोजित महाउलगुलान रैली को सफल बनाना है. बबिता देवी ने कहा कि एनडीए गठबंधन के लोग जनता को बरगलाते हैं. झारखंड सरकार ने किसानों, गरीबों व आमलोगों के हित में कई ऐतिहासिक कार्य किये हैं. हीरालाल मांझी ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार राज्य में विकास कार्यों को गति प्रदान कर रही है. कार्यक्रम को जयनारायण महतो, पूर्व उप प्रमुख गिरिधारी महतो, संतोष कुमार साव, झारखंड आंदोलनकारी केदारनाथ पंडा, राजद किसान मोर्चा के प्रदेश महासचिव अरुण यादव, कोपेश्वर यादव आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर जिला संयुक्त सचिव मितन सोरेन, जिला संयुक्त सचिव इकबाल अहमद, प्रखंड उपाध्यक्ष अमित पासवान, मुखिया तेजलाल महतो, राजेश रजवार, रामवृक्ष मुर्मू व बबलू हेंब्रम, पूर्व प्रमुख कांति देवी, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष मदन मोहन महतो आदि उपस्थित थे. सम्मेलन का संचालन मुखिया बंटी उरांव ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >