Bokaro News : भाजपा का बेरमो, चंद्रपुरा व गोमिया में प्रदर्शन

Bokaro News : सूर्या हांसदा के परिजनों को न्याय, एक करोड़ का मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी दे सरकार : रवींद्र पांडेय

Bokaro News : भाजपा ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआइ जांच, नगड़ी के आदिवासियों की जमीन छीनने की साजिश के विरोध में गुरुवार को बेरमो, चंद्रपुरा व गोमिया प्रखंड में प्रदर्शन किया. बाद में राज्यपाल के नाम संबंधित प्रखंडों के बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. भाजपा फुसरो नगर कमेटी ने विभिन्न मांगों को लेकर बेरमो प्रखंड कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया. इससे पहले पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित भाजपा कार्यालय से बैनर पोस्टर के साथ जुलूस निकाला गया, जो रहीमगंज, रानीबाग, मेन रोड फुसरो, फुसरो बाजार होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचा. इस दौरान जमकर राज्य सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गयी. सभा की अध्यक्षता चंद्र प्रकाश सिंह व संचालन रमेश स्वर्णकार ने किया.

बेरमो में लोहा, कोयला, बालू व पत्थर चोरी रोके प्रशासन

सभा में गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में दोषी को सजा और उनके परिवार को न्याय मिलना चाहिए. सूर्या के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा और एक सरकारी नौकरी मिले. उन्होंने कहा कि बेरमो में कोयला, लोहा, पत्थर, बालू चोरी सहित जंगल की कटाई पर प्रशासन अविलंब रोक लगाये अन्यथा भाजपा सड़क पर उतरेगी. श्री पांडेय ने कहा : भाजपा रिम्स टू निर्माण की विरोधी नहीं है, लेकिन उसे ऐसे जगह बनाये जहां भूमि बंजर हो. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम ने कहा कि हेमंत सरकार आदिवासी अस्मिता से खिलवाड़ कर रही है. सभा के बाद बीडीओ मुकेश कुमार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया. प्रदर्शन में जगरनाथ राम, भाजपा नेता व जिप सदस्य टिनू सिंह, सुरेंद्र स्वर्णकार, शिवलाल रविदास अनिल स्वर्णकार, विकास सिंह, ओमप्रकाश सिंह, चंदन राम, सूरज सिंह, प्रशांत सिंह, मूलचंद खुराना, मनोज कुमार चंद्रवंशी, दिनेश चंद्रवंशी, भरत वर्मा, जितेंद्र टुडू , श्रीकांत सिंह, अनिल गुप्ता, प्रदीप प्रसाद, नितेश सिंह, नवल किशोर सिंह, दिनेश पांडेय , मनोज तिवारी, अशोक मिश्रा, फुलचंद किस्को, रामू तांती, शांति देवी, पुष्पा देवी, करुणा देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, निक्की देवी, सुषमा देवी, मनोरमा देवी, मंजू देवी, सुकरी देवी आदि थे.

भाजपा ने चंद्रपुरा प्रखंड कार्यालय में किया प्रदर्शन

भाजपा ने चंद्रपुरा प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन किया. बाद में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर महथा, जिप सदस्य नीतू सिंह, पूर्व प्रमुख अनिता गुप्ता, प्रवक्ता शंकर रजक, ईश्वर महतो के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. अध्यक्षता चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिन्हा व संचालन तेलो मंडल अध्यक्ष मेघन महतो ने किया. मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि जनहित में तत्पर रहने वाले सूर्या हांसदा को फर्जी इनकाउंटर में हत्या कर दी गयी. इसकी सीबीआइ जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य व्यापक जमीन उपलब्ध है लेकिन हेमंत सोरेन सरकार कमीशन के लिए आदिवासियों की खेतिहर जमीन को रिम्स टू के नाम पर छीनने पर तुली है. जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर महथा व पूर्व प्रमुख अनिता गुप्ता ने कहा कि हेमंत सरकार ने संरक्षण देकर सभी अधिकारियों को लूट की छूट दे दी है. प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा लड़ाई लड़ेगी. मौके पर उपाध्यक्ष ईश्वर महतो, पप्पू मंडल, सुमन सिंह, पंसस ललित लहरे, मनोजीत मांझी, डेगलाल महतो, निर्मल महतो, रूपेश राय, लालमणि पंडित, हुलास महतो, शंभु भदानी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >