Bokaro News: धूमधाम से मनायी जायेगी धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती

Bokaro News: भगवान बिरसा मुंडा समिति की ओर से 15 नवंबर को धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी जोरों पर है. रविवार को समिति के अध्यक्ष योगो पूर्ती की अध्यक्षता में सेक्टर-12 स्थित आसस विद्यालय प्रांगण में बैठक की गयी.

बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी बिरसा चौक स्थित वीर बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल पर भव्य समारोह का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम को और सशक्त बनाने के लिए समिति का विस्तार कर सक्रिय सदस्यों को कार्यकारिणी मंडल में शामिल करने पर सहमति बनी. यही टीम कार्यक्रम की रुपरेखा तय करेगी और संपूर्ण आयोजन की जिम्मेदारी संभालेगी. अध्यक्ष योगो पूर्ती ने बताया कि इस वर्ष विशेष अवसर पर आदिवासी समाज के मांझी, नायके, पहन, दियूरी, लेखक, कलाकार, ओलचिकी लिपि प्रचारक, सांस्कृतिक ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी व समाज के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया जायेगा. मौके पर चंदू सिंह मुंडा, राजकुमार गोराई, संजय गागराई, रेंगो बिरुवा, झरिलाल पात्रा, पान बाबू सोरेन, चंद्रकांत पूर्ती, संदीप दादेल, विजय एक्का, आकाश कुमार, हीरालाल हांसदा, हेमंत मरांडी, मार्कंडेय हेंब्रम सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >