Bokaro News: लुगुबुरू धर्म महासम्मेलन में जनप्रतिनिधियों के विरोध पर बिनोद सेना ने जताई आपत्ति

Bokaro News: ललपनिया स्थित लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ में तीन नवंबर से आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन में गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी और डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो को अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने पर कुछ लोगों द्वारा जताए जा रहे विरोध पर बिनोद सेना, बोकारो ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

बिनोद सेना के अध्यक्ष रामबिलास महतो ने इसे अनैतिक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि कुछ कथित लोगों द्वारा समाज में वैमनस्य फैलाने और एक जनप्रतिनिधि की गरिमा व दायित्व को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जो कहीं से भी उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि लुगुबुरू धर्म महासम्मेलन एक राजकीय महोत्सव है, इसलिए जिला प्रशासन ने अपने दिशा-निर्देशों के अनुसार क्षेत्र के सांसद और विधायक को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया है. ऐसे में इस आमंत्रण पर विरोध करना न केवल असंवैधानिक है, बल्कि सामाजिक समरसता के खिलाफ भी है. रामबिलास महतो ने कहा कि पूर्वग्रह और राजनीतिक महत्वाकांक्षा से ग्रस्त लोग सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने और लोकतांत्रिक परंपरा को आघात पहुंचाने का काम कर रहे हैं. जिला प्रशासन को चाहिए कि ऐसे लोगों पर उचित कार्रवाई कर देश-विदेश से आने वाले धर्मावलंबियों के बीच एक सकारात्मक संदेश दे. ज्ञात हो कि लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ में हर वर्ष सरना धर्मावलंबियों का विशाल अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होता है, जिसमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं. इस वर्ष के आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >