वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

सीएचसी पेटरवार से युवक को किया गया सदर अस्पताल रेफर

पेटरवार.

पेटरवार – रामगढ़ पथ (एनएच- 23) पर थाना क्षेत्र के चरगी मुख्य चौक के पास गैस सिलिंडर लदे वाहन की टक्कर से बाइक सवार जिला के कसमार थाना क्षेत्र के दांतु गांव निवासी रोहित सिंह (19 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना में युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी है. यह घटना रविवार की रात्रि साढ़े सात बजे की है. 108 एंबुलेंस से घायल युवक को सीएचसी पेटरवार में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि रोहित सिंह बाइक से अपने घर दांतु लौट रहा था. तभी रामगढ़ की ओर जा रहे गैस सिलिंडर लदे वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >