Bokaro News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Bokaro News: पेटरवार थाना क्षेत्र अंगवाली के हीरटांड निवासी राजेश कुमार सिंह पिता राम प्रसाद अपने बाइक से बोकारो जा रहा था, इसी दौरान एक वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया.

जरीडीह थाना क्षेत्र के फोरलेन सड़क स्थित टांडबालीडीह के समीप रविवार की देर रात तेज रफ्तार में जा रहे एक वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया. हादसे में बाइक सवार की मौत इलाज के दौरान हो गयी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचा और जांच में जुट गयी. शव का पंचनामा बनाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार पेटरवार थाना क्षेत्र अंगवाली के हीरटांड निवासी राजेश कुमार सिंह पिता राम प्रसाद अपने बाइक से बोकारो जा रहा था, इसी दौरान एक वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया. राहगीरों ने जब उन्हें सड़क किनारे गिरे देखा तो आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से जैनामोड़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें बोकारो रेफर कर दिया. वहीं अस्पताल ले जाने के दौरान राजेश की रास्ते मे ही मौत हो गयी. बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर पुलिस पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >