Bokaro News : तिसकोपी में ट्रैक्टर के धक्के से बाइक चालक की मौत

Bokaro News : विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के भलुआ गांव का निवासी था चिंटू महतो

Bokaro News : बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के तिसकोपी गांव के समीप बुधवार की रात एक ट्रैक्टर के धक्के से बाइक चालक चिंटू महतो(52 वर्ष) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. मृतक विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के भलुआ गांव का निवासी था. जानकारी के अनुसार चिंटू महतो अपने गांव से चतरोचटी होते हुए बाइक से कोतरे बसंतपुर रामगढ़ क्षेत्र में काम करने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान रात के करीब आठ बजे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीणों ने जाकर देखा तो एक व्यक्ति को बेसुध पड़े पाये. घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दी. चतरोचट्टी थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >