Bokaro News : गांधीनगर में भगत सिंह की प्रतिमा फिर तोड़ी

Bokaro News : फ्राइडे बाजार में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा असामाजिक तत्वों ने फिर तोड़ दी.

फ्राइडे बाजार भगत सिंह चौक में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा शनिवार की रात को असामाजिक तत्वों ने फिर तोड़ दी. रविवार को भाजपा के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने चौक पहुंच कर इस पर विरोध जताया. वक्ताओं ने कहा कि तीसरी बार भगत सिंह की प्रतिमा तोड़ी गयी है. पुलिस तत्काल दोषियों को गिरफ्तार करें. मौके पर भाजपा नेता अभिमन्यु सिन्हा, विनय पाठक, नरेश प्रसाद, सुबोध सिंह, संजय सिंह, संतोष कुमार, मयूर कुमार, पीयूष, राजेश सिंह, संजीत बरनवाल, जीवन कुमार, राजा, रोबिन सिंह, सुधांशु सिंह, मून सोनी, चीकू बरनवाल, बुलबुल आदि थे. भाकपा नेता सुजीत कुमार घोष, आफताब आलम तथा माकपा नेता विजय कुमार भोई मनोज पासवान ने भी घटना की निंदा की और प्रशासन से सामाजिक तत्वों से शक्ति से निपटने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >