जुमलेबाज सरकार से सावधान रहें : मथुरा

जुमलेबाज सरकार से सावधान रहें : मथुरा

गोमिया. गिरिडीह सीट के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो और गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने मंगलवार को गोमिया के ससबेड़ा, गवर्नमेंट काॅलोनी, काली मंदिर, खम्हरा, करमाटांड़ आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान प्रत्याशी श्री महतो ने कहा कि केंद्र की जुमलेबाज सरकार से सावधान रहें. महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है. पूर्व विधायक ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार द्वारा गरीबों व आमलोगों के हित में कई ऐतिहासिक कार्य किये गये है. मौके पर कांग्रेस के जिला महासचिव रामकिशुन रविदास, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लुदु मांझी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय, मुखिया अंशु कुमारी, पिंटू पासवान, अमित पासवान, शंभू यादव, कपिलमुनि यादव, काशीनाथ यादव, लेखराज चौहान, अमित कुमार, कोलेश्वर पासवान, सफदर अंसारी, असरफ अली, गणेश यादव आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >