अंतरराष्ट्रीय हिंदी और सामाजिक विज्ञान ओलंपियाड में DPS बोकारो के स्टूडेंट्स का रहा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

jharkhand news: DPS, बोकारो के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी और सामाजिक विज्ञान ओलंपियाड में बेहतर प्रदर्शन किया है. अपने-अपने वर्ग में अंतरराष्ट्रीय रैंक- वन प्राप्त किया है. स्कूल के प्रिंसिपल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यार्थियों को बधाई दी है.

Jharkhand news: दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोकारो के विद्यार्थियों ने हिंदी और सामाजिक विज्ञान ओलंपियाड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने विद्यालय एवं राज्य का नाम रोशन किया है. सिल्वर जोन फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड 2021-22 में DPS, बोकारो के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी है.

इन विद्यार्थियों को मिला स्वर्ण पदक

कक्षा एक की सुदीक्षा नयन, कक्षा 2 के मोहम्मद रेहान और आर्यमन शौर्य, कक्षा 5 की शिखा श्रेया एवं यश, कक्षा 7 के कुणाल आनंद और कक्षा 8 के अमोघ आनंद झा ने अपने-अपने वर्ग में अंतरराष्ट्रीय रैंक वन हासिल किया. प्रत्येक को एक स्वर्ण पदक और विशेष उपलब्धि प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा.

Also Read: बोकारो के कसमार में खतियानी महाजुटान में उमड़े लोग, बोले- 1932 के खतियान के आधार पर करे स्थानीय नीति लागू

कक्षा 8 के छात्र अमोघ आनंद झा का स्टेट रैंक वन

सिल्वर जोन फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल सोशल साइंस ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए DPS, बोकारो के कक्षा 8 के छात्र अमोघ आनंद झा ने स्टेट रैंक- वन हासिल किया है. डीपीएस, बोकारो के प्राचार्य एएस गंगवार ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. श्री गंगवार ने कहा कि जब आप कड़ी मेहनत करते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए व्यवस्थित रूप से काम करते हैं, तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता.


रिपोर्ट : सुनील तिवारी, बोकारो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >