Bokaro News : रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया बेरमो कोयलांचल

Bokaro News : बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में रोशनी का त्योहार दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

फुसरो, बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में रोशनी का त्योहार दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. लोगों ने घरों व प्रतिष्ठानों में भगवान गणेश और महालक्ष्मी की पूजा की. दीये जलाये और देर रात तक आतिशबाजी की. बच्चों ने भी खूब पटाखे छोड़े. बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह व पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने अपने आवास में परिवार के साथ दीपावली मनायी. महिलाएं और युवतियां दिन भर रंगोली बनाने को लेकर व्यस्त रही. कृत्रिम फूल, झालर आदि से भी सजावट की गयी. इस बार भी लोग मिट्टी के दीये और मोमबत्ती का उपयोग ज्यादा करते दिखे. स्वदेशी रोप लाइट, फूलबत्ती, लीची लाइट, दीपक लाइट, झालर आदि सजावटी सामान लगे दिखे. बोकारो थर्मल में भी दीपों की जगमगाहट दिखी. एथलीटों ने स्वामी विवेकानंद मैदान में दीपोत्सव मनाया.

इन गांवों में पांच साल बाद रंग-बिरंगे बल्ब जले

ललपनिया. गोमिया प्रखंड अंतर्गत सियारी पंचायत के आदिवासी गांव बिरहोरडेरा, काशीटांड़ और असनापानी में पांच साल बाद बिजली के रंग-बिरंगे बल्बों वाली दीपावली मनायी गयी. पांच साल बाद बिजली बहाल होने पर ग्रामीणों ने उत्साह के साथ रोशनी का त्योहार मनाया. पहले के वर्षों में यहां के ग्रामीण करंज और अरंडी के तेल से दीपक जला कर दीपावली मनाते थे. मालूम हो कि तीनों गांवों में तकनीकी खराबी के कारण बिजली नहीं थी. इसके विरोध में वर्ष 2023 में ग्रामीणों ने दीपावली नहीं मनाने का ऐलान भी किया था.

पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों के साथ मनायी दीपावली

ललपनिया. झारखंड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने सोमवार की रात पंचमो, झुमरा पहाड़, बलजोबरा, चिदरी और चलियाटांड़ में ग्रामीणों के साथ दीपावली मनायी. ग्रामीणों को बधाई दी और बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया. कहा कि झुमरा पहाड़ क्षेत्र के लोगों के साथ आत्मीय लगाव रहा है. मौके पर बल्कु रविदास, अशोक सिंह, जगन्नाथ करमाली, लालदेव महतो, सोमर अगरिया, अशोक राम, ईश्वर दयाल महतो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >