Bokaro News : जयंती पर याद किये गये बाबासाहेब

Bokaro News : बाबा भीमराव आंबेडकर की जयंती जगह-जगह मनायी गयी.

भारतीय संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा भीमराव आंबेडकर की जयंती सोमवार को जगह-जगह मनायी गयी. बोकारो पब्लिक स्कूल सेक्टर-03 में बाबा आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर छात्र-छात्राओं के लिए लघु नाटक, क्विज व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजित किया गया. इससे पूर्व प्राचार्या डॉ सुधा शेखर ने बाबा आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया.

मौके पर उप प्राचार्य अमरीश रंजन पाठक, वरीय शिक्षक केदार कुमार, आशीष कुमार, उज्ज्वल प्रताप, पूनम चौधरी, अर्चना सिंह, कुमारी नूतन, गुंजा चौधरी, मीनू कुमारी आदि मौजूद थे. डॉ राजेंद्र प्रसाद स्कूल रानीपोखर में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार समेत सभी शिक्षकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. विद्यार्थियों ने चित्र बनाओ व भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. मौके पर उप प्राचार्य आलोक चतुर्वेदी, बिंदु सिंह, सरिता सिन्हा, गीता सिंह, विभा रानी, सुधा सिन्हा, पार्वती कुमारी, अनु सिंह, राखी कुमारी, साक्षी कुमारी, वीणा कुमारी आदि थे.

एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर-04 एफ में प्राचार्य फादर डाॅ जोशी वर्गीस ने डा. तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था. मौके पर हेड मिस्ट्रेस सपना जोशी, उप प्रधानाध्यापक राखी बनर्जी, शैक्षणिक निदेशक जार्ज जोसेफ, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी थे.

न्याय, समानता और नैतिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प

दी पेंटिकाॅस्टल असेंबली स्कूल सेक्टर-12 में हुए कार्यक्रम में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने डॉ आंबेडकर के अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए न्याय, समानता और नैतिक मूल्यों के पालन का संकल्प लिया. प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों को प्रश्नोत्तरी के माध्यम से डॉ आंबेडकर के जीवन और विचारों से परिचित कराया गया. प्राचार्या डॉ करुणा प्रसाद ने कहा कि डॉ आंबेडकर का जीवन शिक्षा के माध्यम से न्यायपूर्ण, समतामूलक और जागरूक समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है.

चीराचास स्थित एनपी टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज व एनपी संध्याकालीन स्नातक महाविद्यालय में में बाबा साहेब की जयंती मनायी गयी. इस दौरान महाविद्यालय के सचिव प्रमोद सिंह, सुबोध सिंह, अविनाश उत्कर्ष सहित अन्य ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर एचओडी संजीव कुमार, प्राचार्य प्रो आरएन शर्मा सहित व्याख्याता, कर्मी और छात्र-छात्रा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >