Bokaro News : बाल विवाह व बाल तस्करी के खिलाफ जागरूकता सत्र

Bokaro News : बाल विवाह को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : बीडीओ

Bokaro News :बोकारो जिला अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड गोमिया के सभागार में गुरुवार को सहयोगिनी तथा एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन के तहत बाल विवाह, बाल तस्करी और बाल मजदूरी जैसे गंभीर विषयों पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया. अध्यक्षता करते हुए बीडीओ महादेव कुमार महतो ने बाल विवाह को एक सामाजिक दुष्परिणाम बताते हुए इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया. वहीं सीओ आफताब आलम ने उपस्थित लोगों को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 और बच्चों के लिए समर्पित चाइल्डलाइन नंबर 1098 के महत्व के बारे में भी बताया. प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े ने बाल मजदूरी के खिलाफ सघन जागरूकता अभियान चलाने की बात कही. सभी ने बाल विवाह की रोकथाम की शपथ ली. सहयोगिनी के समन्वयक रवि कुमार राय ने कहा कि संस्था द्वारा बोकारो जिले में बाल विवाह, बाल यौन हिंसा तथा बाल तस्करी के खिलाफ सघन रूप से अभियान चलाया जा रहा है. कार्यक्रम में उप प्रमुख अनिल महतो, शिक्षा विभाग से इकबाल, स्वास्थ्य विभाग से अनिल केरकेट्टा, नीति आयोग से अमर कुमार और सहयोगिनी बोकारो से रवि कुमार समेत कई थे. Bokaro News : बोकारो जिला अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड गोमिया के सभागार में गुरुवार को सहयोगिनी तथा एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन के तहत बाल विवाह, बाल तस्करी और बाल मजदूरी जैसे गंभीर विषयों पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया. अध्यक्षता करते हुए बीडीओ महादेव कुमार महतो ने बाल विवाह को एक सामाजिक दुष्परिणाम बताते हुए इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया. वहीं सीओ आफताब आलम ने उपस्थित लोगों को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 और बच्चों के लिए समर्पित चाइल्डलाइन नंबर 1098 के महत्व के बारे में भी बताया. प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े ने बाल मजदूरी के खिलाफ सघन जागरूकता अभियान चलाने की बात कही. सभी ने बाल विवाह की रोकथाम की शपथ ली. सहयोगिनी के समन्वयक रवि कुमार राय ने कहा कि संस्था द्वारा बोकारो जिले में बाल विवाह, बाल यौन हिंसा तथा बाल तस्करी के खिलाफ सघन रूप से अभियान चलाया जा रहा है. कार्यक्रम में उप प्रमुख अनिल महतो, शिक्षा विभाग से इकबाल, स्वास्थ्य विभाग से अनिल केरकेट्टा, नीति आयोग से अमर कुमार और सहयोगिनी बोकारो से रवि कुमार समेत कई थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >