पिलपिलो में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम

पिलपिलो में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल प्रबंधन की ओर से स्वच्छता जागरूकता पखवाड़ा के तहत सोमवार को कंजकिरो पंचायत के पिलपिलो स्थित सामुदायिक भवन में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन मुखिया ललिता देवी, डीवीसी के डीजीएम प्रशासन बीजी होलकर, हॉस्पिटल की डीजीएम हेल्थ डॉ संगीता रानी ने किया. डीजीएम प्रशासन ने घर व आसपास में सफाई रखने की अपील की. डॉ संगीता ने महिलाओं को विशेष रूप से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए सफाई के महत्व के बारे में जानकारी दी. मौके पर एचआर के सहायक प्रबंधक एसए अशरफ, भैरव महतो, हेल्थ निरीक्षक कृष्ण कुमार सहित वार्ड सदस्य नंदलाल मुंडा, मनोज कुमार थे. कार्यक्रम का संचालन एचआर के शाहीद इकराम ने किया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >