Bokaro News : ट्रक ऑनर एसोसिएशन और कोल लिफ्टर का विवाद थाना पहुंचा

Bokaro News : दोनों पक्षों ने पुलिस से लगायी न्याय की गुहार

Bokaro News : दोनों पक्षों ने पुलिस से लगायी न्याय की गुहारविरोध जताते ट्रक ऑनर एसोसिएशन के लोगBokaro News : सीसीएल ढोरी एरिया अंतर्गत अमलो ट्रक ऑनर एसोसिएशन और कोयला लिफ्टर के बीच कोयला उठाव को लेकर विवाद गुरुवार को बेरमो थाना पहुंचा. दोनों पक्षों ने बेरमो थाना में अलग-अलग आवेदन दिया. अमलो ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजन साव के नेतृत्व में सदस्यों ने डीओ होल्डर करगली गेट निवासी अभय सिंह व ब्लॉक कॉलोनी निवासी राहुल सिंह के विरुद्ध बेरमो थाना में दो आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पहला आवेदन ढ़ोरी स्टाफ क्वार्टर निवासी जयंत कुमार सिंह ने दिया है. उसमें कहा कि गुरुवार को ब्लॉक कॉलोनी निवासी राहुल सिंह ने आकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. उसने सोने की चेन व नकदी छीन ली. दूसरा आवेदन ट्रक ॉऑनर एसोसिएशन ने दिया है. इसमें कहा है कि नन पावर कंज्यूमर नाम का बेरमो में व्हाट्सएप ग्रुप का संचालन होता है. इसमें घुठियांटांड निवासी अभय कुमार सिंह द्वारा ट्रक ऑनर एसोसिएशन के सदस्यों की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है. इस दौरान राजन साव, बीके दुबे, जितेंद्र सिंह, सत्यम कुमार, नवीन सिंह, प्रहलाद भगत, विक्की कुमार महतो, सुमित सिंह, अमित सिंह, हरि शंकर महतो, अमित सिंह, रंजीत कुमार, छोटू सिंह, मो गुड्डू, श्याम प्रसाद, संतु सिंह, योगेंद्र यादव, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता आदि थे.

दूसरे पक्ष ने भी मारपीट, छिनतई व धमकी देने का लगाया आरोप

इधर, करगली घुठियाटांड कॉलोनी निवासी राहुल कुमार सिंह ने भी बेरमो थाना में आवेदन देकर मारपीट, छीना-झपटी और धमकी देने का आरोप लगाया है. आवेदन में कहा कि मेसर्स जय बजरंगवली ट्रेडर्स (प्रो.अभय कुमार सिंह) के तहत स्पॉट ई-ऑक्शन से कोयला लिफ्टिंग का काम करते हैं. पिछले 15 दिनों से कोयला के रेट को लेकर दबाव बनाया जा रहा था. इसके लिए पूर्व में प्रबंधन और प्रशासन को आवेदन देकर अवगत कराया था. गुरुवार की सुबह कमेटी के काफी संख्या में लोग हथियार के साथ सेल ऑफिस पहुंचे. करीब 50 लोगों ने हमला कर दिया. इससे घायल हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है. मारपीट करने वालों में रोड सेल कमेटी के अध्यक्ष राजन साव, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, समर सिंह, जयंती सिंह सहित कई ढोरी स्टाफ क्वार्टर और पिछरी के कई लोग है. राहुल सिंह ने थाना प्रभारी से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >