Bokaro News : कलश यात्रा के साथ वार्षिक माघी काली पूजा शुरू

Bokaro News : गोमिया पोस्ट ऑफिस मोड़ स्थित काली मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक माघी काली पूजा शुरू हुई.

गोमिया पोस्ट ऑफिस मोड़ स्थित काली मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक माघी काली पूजा शनिवार से शुरू हुई. पहले दिन मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गयी. 501 कन्याओं और महिलाएं सिर पर कलश लेकर इसमें शामिल हुईं और पोस्ट ऑफिस मोड़, थाना चौक, गोमिया बस्ती होते हुए भगत अहरा तालाब पहुंचीं. यहां आचार्यों द्वारा कलशों में जल भराया गया. इसके बाद कलश यात्रा कोठीटांड़, पुराना सिनेमा हॉल होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची. कलशों की स्थापना कर पूजा की गयी.

तीन दिनों तक होंगे कई आयोजन

बताया गया कि तीन दिवसीय आयोजन के दौरान पूजा, प्रवचन, प्रसाद वितरण सहित कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे. रात्रि में मंदिर के आचार्य संजय आचार्य व चंदन आचार्य द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. कलश यात्रा में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, पूजा समिति के अध्यक्ष जगदीश स्वर्णकार, संरक्षक डॉ सुरेंद्र राज, सचिव प्रदीप रवानी सहित किशोर साव, विपिन कुमार, पंकज पांडेय, संजय पांडेय, धनेश्वर साव, राजेंद्र साव, वसंत जायसवाल, अनिल स्वर्णकार, आदित्य पांडेय, बबली स्वर्णकार, पिंकू जायसवाल, महेश स्वर्णकार, सुनील चौधरी, रोहित यादव, प्रकाश अग्रवाल, सुखदेव साव, केदार रवानी, रवींद्र प्रसाद, दीपक कुमार, राजेंद्र रवानी, विनोद अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >