Bokaro News : इलाज के दौरान एएमसी मजदूर की मौत

Bokaro News : बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी पावर प्लांट के सीएचपी में कार्यरत एएमसी मजदूर दीपक यादव की मौत इलाज के दौरान हो गयी.

बोकारो थर्मल, बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी पावर प्लांट के सीएचपी (कोल हैंडलिंग प्लांट) में कार्यरत 40 वर्षीय एएमसी मजदूर दीपक यादव की मौत इलाज के दौरान रांची रिम्स में शनिवार की रात को हो गयी. नया बस्ती निवासी दीपक यादव ताज टेक्नो कंपनी में वर्षों से कार्यरत थे. उनकी दोनों किडनी फेल हो गयी थी.

आंदोलन के बाद मृतक के आश्रित को नियोजन देने का मिला आश्वासन

इधर, रविवार की सुबह नया बस्ती के युवकों ने सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव के नेतृत्व में 500 मेगावाट वाले पावर प्लांट के मुख्य गेट को जाम कर कंपनी प्रबंधन से मृतक के आश्रित को नियोजन देने की मांग की. डीजीएम कालीचरण शर्मा के निर्देश पर एचआर मैनेजर सुनील कुमार ने आंदोलनकारियों से बात की. मृतक के आश्रित को नियोजन देने पर सहमति जतायी और लिखित आश्वासन दिया. इसके बाद आंदोलनकारियों ने लगभग पांच घंटे बाद आंदोलन समाप्त किया. मौके पर रिंकू सिंह, दिलीप यादव, कुलेश्वर यादव, जोगेंद्र यादव, मनोज यादव, शंकर यादव, किन्नू यादव, हरेराम यादव, लाली यादव, धीरज यादव, सूरज यादव, रोमिल यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >