Bokaro News : शिक्षक पर छात्राओं ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

Bokaro News : राजकीयकृत मध्य विद्यालय, अंगवाली की कई छात्राओं ने सहायक अध्यापक पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है.

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत मध्य विद्यालय, अंगवाली की कई छात्राओं ने सहायक अध्यापक दीपक कपरदार पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. इसको लेकर शनिवार को स्थानीय मुखिया धर्मेंद्र कपरदार की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति व पंचायत प्रतिनिधि की बैठक हुई. समिति के सदस्यों ने कई छात्राओं से पूछताछ की. जांच के बाद आरोप सही पाया गया और सर्वसम्मति से सहायक अध्यापक दीपक कपरदार को निष्कासित करने का निर्णय लिया गया. इसकी सूचना शिक्षा विभाग को दी गयी. बैठक में समिति के अध्यक्ष हाकीम अंसारी, पंसस बेबी देवी, उप मुखिया रियाज अंसारी, प्रधानाध्यापक लालदेव मुंडा, संयोजिका अनीता देवी, सोनी देवी, खुशबू देवी, संतोष रजवार, गौतम पाल, अजीत रविदास सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >