Bokaro News : डीवीसी में प्रशासनिक फेरबदल

Bokaro News : झिलमिल दास मेजिया और फ्रांसिस हेंब्रम बोकारो थर्मल के नये डीजीएम बने

Bokaro News : प्रतिनिधि, बोकारो थर्मल. डीवीसी कोलकाता प्रबंधन ने प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण को देखते हुए कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला गुरुवार की देर शाम किया है. इस संबंध में मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत कोलकाता मुख्यालय में डीजीएम प्रशासन सुश्री झिलमिल दास को मेजिया और फ्रांसिस हेंब्रम को बोकारो थर्मल का नया डीजीएम प्रशासन बनाया गया है. इन दोनों अधिकारियों को दो जनवरी को कोलकाता मुख्यालय से विमुक्त किया जायेगा, जिसके बाद वे पांच जनवरी को अपने नये केंद्रों पर कार्यभार संभालेंगे. डीवीसी बोकारो थर्मल के डीजीएम प्रशासन कालीचरण शर्मा का तबादला एचआर हेडक्वार्टर कोलकाता के लिए किया गया है. कालीचरण शर्मा पांच जनवरी को विमुक्त किये जायेंगे.

बोकारो थर्मल के एचओपी को मिला प्रमोशन

बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी पावर प्लांट के एचओपी सह वरीय जीएम सुशील कुमार अरजरिया को पदोन्नति देकर मुख्य जीएम बनाया गया है. हालांकि पदोन्नति के बाद भी वे बोकारो थर्मल में ही एचओपी बने रहेेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >