Bokaro News : भटक कर गांधीनगर पहुंची महिला

Bokaro News : गांधीनगर क्षेत्र के लोगों ने एक 50 वर्षीया महिला को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया.

गांधीनगर/कथारा, गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खासमहल कॉलोनी के लोगों ने मंगलवार की रात को एक 50 वर्षीया महिला को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. महिला बांग्ला बोल रही है, लेकिन अपने बारे में कुछ बताने में असमर्थ है. थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त महिला को न्यू मिशन लाइफ केयर फाउंडेशन की डायरेक्टर सुनीता सिंह व मनोज सिंह को सौंप दिया गया है. मौके पर कांग्रेस नेत्री पम्मी सिंह भी उपस्थित थीं. खासमहल कॉलोनी में रहने वाले सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी गोवर्धन महतो ने बताया कि मंगलवार की रात ढाई बजे पीछे से बाउंड्री फांद कर वह महिला घर में घुस गयी. घर वाले चोर समझ कर हल्ला करने लगे. लोग जमा हुए और महिला से पूछताछ करने लगे. वह कुछ नहीं बता पायी तो उसे पुलिस को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >