Bokaro News : केबी कॉलेज की छात्रा विश्वविद्यालय में प्रथम

Bokaro News : केबी कॉलेज बेरमो की छात्रा ने स्नातक प्रतिष्ठा की परीक्षा में विश्व विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

केबी कॉलेज बेरमो की छात्रा श्वेता मिश्रा ने सत्र 2020-23 स्नातक प्रतिष्ठा की परीक्षा में विश्व विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. मंगलवार को प्राचार्य प्रो लक्ष्मी नारायण राय ने उन्हें सम्मानित किया. मौके पर डॉ नीला पूर्णिमा तिर्की, डॉ वासुदेव प्रजापति, अभिभावक नर्मदेश्वर मिश्रा, डाॅ अरुण कुमार राय महतो, डाॅ अलीशा वंदना लकड़ा, डाॅ मधुरा केरकेट्टा, डाॅ साजन भारती, डाॅ प्रभाकर कुमार, डाॅ व्यास कुमार, डाॅ अरुण रंजन, प्रो विपुल कुमार पांडे, डाॅ शशि कुमार आदि थे.

अनपति विद्यालय में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में मंगलवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया. उद्घाटन विद्यालय के सचिव अमित कुमार सिंह, प्रभारी किशोर कुमार व अभिभावकों ने किया. शिक्षिका साधनचंद्र धर ने कहा कि छात्र-छात्राओं के मूल्यांकन से पता चलता है कि किस विषय में सुधार की आवश्यकता है. प्रभारी ने कहा कि कोबरा फाइल में बच्चों के साल भर के प्रदर्शन का रिकॉर्ड रखा जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >