Bokaro News : पेड़ों को काटने नहीं देने का लिया गया संकल्प

Bokaro News : बैदकारो कोयलांचल विस्थापित संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को सूर्य मंदिर के सभागार में रामेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई. संकल्प लिया गया कि पेड़ों को काटने नहीं दिया जायेगा.

गांधीनगर. बैदकारो कोयलांचल विस्थापित संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को सूर्य मंदिर के सभागार में रामेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई. वक्ताओं ने कहा कि सीसीएल बीएंडके एरिया की कारो परियोजना के विस्तार को लेकर प्रबंधन का विस्थापित रैयतों के प्रति रवैया नकारात्मक है. बिना ग्राम सभा से अनुमति लिये माइंस का विस्तार किया जा रहा है तथा जंगलों को उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है. बैदकारो मौजा में लगभग 35 हजार पेड़ों को काटा जाना है. संकल्प लिया गया कि पेड़ों को काटने नहीं दिया जायेगा. इस अवसर पर मोर्चा की महिला कमेटी का गठन किया गया. एचएमकेपी के प्रदेश महासचिव इंद्रदेव महतो ने कहा कि वर्ष 2019 में सीसीएल प्रबंधन द्वारा माइंस विस्तार को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया था, जिसका ग्रामीणों ने बहिष्कार किया था. इसके बावजूद प्रबंधन माइंस का विस्तार करना चाह रहा है. समिति के अध्यक्ष वतन महतो ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन की हठधर्मिता के खिलाफ बैदकारो के ग्रामीण एकजुट है. मामले को लेकर राज्यपाल, राज्य के कल्याण मंत्री व जिले की उपायुक्त को भी ज्ञापन सौंपा गया है. अगर जबरदस्ती माइंस विस्तार किया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे. मौके पर तेजलाल महतो, सीताराम महतो, बैजनाथ महतो, महादेव महतो, राहुल महतो, सूरज महतो, चंदन महतो, शेरु गंजू, नारायण महतो, प्रयाग गंजू ,सुखदेव महतो, सावित्री देवी, तरवा देवी, तेमिया देवी, जानकी देवी, टुबकी देवी, बिल्सी देवी, शांति देवी, सरोजनी देवी, उषा कुमारी, केतकी देवी, कौशल्या देवी, कामेश्वर महतो, सूरज महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >