Bokaro News : फुसरो. मारवाड़ी सम्मेलन बेरमो शाखा की ओर से गुरुवार को अग्रसेन भवन फुसरो में निःशुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर भवानी अग्रवाल की देखरेख में किया गया. स्व. बद्री दास पेड़ीवाल की पुण्यस्मृति में उनके परिजनों ने शिविर लगाया. उद्घाटन श्री अग्रसेन स्मृति भवन के वरीय उपाध्यक्ष अशोक राठी तथा कोषाध्यक्ष प्रेम राज गोयल, दामोदर दास पेड़ीवाल, सुशील पेड़ीवाल ने डॉ उत्तम कुमार नाग को सम्मानित कर किया. शिविर में डॉ नाग ने 39 मरीजों की जांच कर दवा वितरित की. आयोजक परिवार के सदस्य दामोदर दास पेड़ीवाल, सुशील पेड़ीवाल, संतोष पेड़ीवाल तथा मनीषा पेड़ीवाल को सम्मेलन के अध्यक्ष छित्तरमल अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. सम्मेलन के अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक महीने की पहली तारीख को यह शिविर लगता है. महामंत्री कृष्ण कुमार चांडक ने कहा अधिक से अधिक लोग इस शिविर का लाभ उठायें. मौके पर बोकारो जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सहसचिव कोषाध्यक्ष प्रेम राज गोयल, वरीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार राठी, दामोदर दास पेड़ीवाल, सुशील पेड़ीवाल, दिलीप अग्रवाल, संजय अग्रवाल, बेरमो बीस सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण चांडक, भवानी अग्रवाल, रमेश स्वर्णकार, राकेश कुमार जैन, सुनील कुमार, आशुतोष कुमार, उमेश सिंह, मनोज पाल आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
