Bokaro News : पांच वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी को भेजा गया जेल

Bokaro News : दुगदा की शिक्षक काॅलोनी में एक पांच वर्षीया बच्ची के साथ एक युवक द्वारा छेड़छाड़ किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

दुगदा, दुगदा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुगदा दक्षिणी पंचायत की शिक्षक काॅलोनी में एक पांच वर्षीया बच्ची के साथ वहीं के एक युवक द्वारा छेड़छाड़ किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. बच्ची की मां की शिकायत पर दुगदा थाना में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी रबिश कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बच्ची की मेडिकल जांच सदर अस्पताल बोकारो में करायी गयी. आवेदन के अनुसार आम देने के बहाने आरोपी बच्ची को सुनसान जगह ले गया और छेड़छाड़ की. बच्ची ने घर लौट कर यह बात अपनी मां को बतायी.

छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार मामले की जांच

गोमिया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नैनाटांड़ के एक शिक्षक द्वारा एक छात्रा से अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की जांच के लिए मंगलवार को डीएसइ अतुल कुमार चौबे पहुंचे. उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापिका, छात्रा और उनके अभिभावक से पूछताछ की. श्री चौबे ने कहा कि विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >