शिविर में 40 शिक्षकों व अभिभावकों ने किया रक्तदान

शिविर में 40 शिक्षकों व अभिभावकों ने किया रक्तदान

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल स्थित कार्मेल स्कूल में बुधवार को रक्तदान शिविर लगाया गया. उद्घाटन प्रबंधक सिस्टर इनेट, प्राचार्य सिस्टर एम मलर, केएम मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉ एचके सिंह, डॉ राजेंद्र प्रसाद ने किया. कुल 40 ने रक्तदान किया. इसमें स्कूल प्रबंधक सिस्टर इनेट, शिक्षक मेरी खलखो, प्रतिमा ठाकुर, सायोनी चक्रवर्ती, बबीता कुमारी, शर्लिन मिंज, नीलम कुल्लू, प्रशांत कुमार, अंकुश, समृद्धि बसु सहित ओएनजीसी गोमिया में कार्यरत अरमान कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी व कई अभिभावक शामिल हैं. शिविर के आयोजन में हॉस्पिटल के हेमंत कुमार, हरीश कुमार, राजीव कुमार, विक्रम, शिक्षक धनंजय प्रजापति, नीलम कुल्लू, सोमा बसु आदि का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >