Bokaro News : रिटायर्ड बीएसएल कर्मी के बंद आवास से 18 लाख की चोरी

Bokaro News : बोकारो में रिटायर्ड बीएसएल कर्मी के बंद आवास से 18 लाख की चोरी हो गयी.

हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर आठ डी न्यू आवास संख्या 3176 से 18 लाख के गहने सहित सामानों की चोरी हो गयी. यह आवास रिटायर्ट बीएसएल कर्मी विनोद पांडेय का है. श्री पांडेय अपनी बेटी के घर जमशेदपुर गये हुए हैं और आवास में ताला बंद था. चोरी की जानकारी शनिवार को उन्हें उनके बड़े दामाद ने फोन पर दी. साथ ही पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस पहुंची और जांच में जुट गयी. चोर चहारदीवारी फांदकर परिसर में घुसे. इसके बाद मुख्य दरवाजे समेत एक अन्य दरवाजे की कुंडी तोड़ कर घुस गये. लाखों रुपये के जेवरात, कीमती कपड़े, एलइडी टीवी के अलावे लगभग 50 हजार रुपये नकद ले गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >