वन विभाग की जमीन की खरीद-बिक्री मामले में 21 पर केस दर्ज

फर्जी एनओसी बना कर बेच दी गयी थी चास के बांधगोड़ा मौजा में वन भूमि की करीब 4.76 एकड़ जमीन चास : प्रभात खबर की खबर ‘फर्जी एनओसी से बेची गयी वन विभाग की जमीन’ पर वन विभाग ने कार्रवाई की है. फर्जी एनओसी बना कर चास के बांधगोड़ा में वन विभाग की जमीन की […]

फर्जी एनओसी बना कर बेच दी गयी थी चास के बांधगोड़ा मौजा में वन भूमि की करीब 4.76 एकड़ जमीन

चास : प्रभात खबर की खबर ‘फर्जी एनओसी से बेची गयी वन विभाग की जमीन’ पर वन विभाग ने कार्रवाई की है. फर्जी एनओसी बना कर चास के बांधगोड़ा में वन विभाग की जमीन की खरीद-बिक्री के मामले में वन विभाग चास के वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अजय कुमार ने मंगलवार को पिंड्राजोरा थाना में 21 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. इसमें बांधगोड़ा स्थित डायमंड सिटी के चंद्रदीप कुमार, महेश्वरी प्रसाद सिंह व अशोक कुमार शर्मा को मुख्य आरोपी बनाया गया है.
जमीन खरीदने वालों को भी आरोपी बनाया गया है. इमसें रजनी देवी, दामोदर सिंह, बबीता देवी, पारसनाथ चंद्रवंशी, आशा देवी, सुनिता सिंह, सुनिता सिन्हा, रेणू सिन्हा, चंद्रकिशोर झा, चंचला राय, कुंवरजी पांडेय, रीता कुमारी आदि शामिल हैं. गौरतलब है कि प्रभात खबर ने इस संबंध में आठ जनवरी को समाचार प्रकाशित किया था.
इसके बाद वन विभाग की ओर से 15 जनवरी को इस जमीन की जांच की गयी थी.सहायक वन संरक्षक का बना लिया था फर्जी सील व मुहर
श्री कुमार ने आवेदन में कहा कि बांधगोड़ा मौजा स्थित वन भूमि (प्लॉट संख्या 978) की करीब 4.76 एकड़ जमीन फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दी गयी. भू-माफियाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया एनओसी पेपर (पत्रांक संख्या 492 व दिनांक 27.12.2014) पूरी तरह से फर्जी है. इस फर्जी कागजात को बनाने के लिए माफियाओं ने सहायक वन संरक्षक बोकारो का फर्जी सील व मुहर व हस्ताक्षर बना कर इसका इस्तेमाल किया है. कार्यालय की ओर से जारी पत्रों में पत्रांक व दिनांक टाइप नहीं किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >