रेलवे ट्रैक पर मिला बिष्टुपुर के युवक का शव

बालीडीह : बोकारो रेलवे स्टेशन के निकट स्थित कुर्मीडीह ब्रिज के नीचे एक नंबर ट्रैक पर गुरुवार सुबह, करीब 26 वर्षीय पवन कुमार साह का शव बरामद हुआ. ट्रेन से कटने के कारण सिर और धड़ अलग हो गया है. मृतक की पहचान पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, थाना बिष्टुपुर, राम मंदिर एरिया के मकान संख्या 4 […]

बालीडीह : बोकारो रेलवे स्टेशन के निकट स्थित कुर्मीडीह ब्रिज के नीचे एक नंबर ट्रैक पर गुरुवार सुबह, करीब 26 वर्षीय पवन कुमार साह का शव बरामद हुआ. ट्रेन से कटने के कारण सिर और धड़ अलग हो गया है.

मृतक की पहचान पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, थाना बिष्टुपुर, राम मंदिर एरिया के मकान संख्या 4 निवासी राम दिनेश साह के पुत्र के रूप में हुई. बताया जाता है कि घटना रात्रि 1.40 बजे की है. ट्रैक के पोल संख्या 406 के समीप से जीआरपी ने शव को कब्जा में लिया. शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. आत्महत्या की आशंका जतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >