चार मोटरसाइिकलों की चोरी

बोकारो : वाहन चोरों ने शहर के अलग-अलग इलाके से सोमवार और मंगलवार को चार बाइक चोरी कर पुलिस की नींद उड़ा दी है. सिटी थाना इलाके के सेक्टर 2 डी के आवास संख्या 3-37 निवासी विशन सिंह की बाइक (जेएच 09 एएफ- 7615) उनके आवास के पास से चोरी हो गयी. सिटी थाना इलाके […]

बोकारो : वाहन चोरों ने शहर के अलग-अलग इलाके से सोमवार और मंगलवार को चार बाइक चोरी कर पुलिस की नींद उड़ा दी है.

सिटी थाना इलाके के सेक्टर 2 डी के आवास संख्या 3-37 निवासी विशन सिंह की बाइक (जेएच 09 एएफ- 7615) उनके आवास के पास से चोरी हो गयी.
सिटी थाना इलाके में ही सेक्टर 1 बी पानी टंकी के पास से सेक्टर 9 डी ए रोड निवासी मो रशीद अंसारी की बाइक (जेएच 10 जे-4117) उस वक्त चोरी हो गयी, जब वह वहां सिवरेल लाइन का काम देखने गये थे. सेक्टर छह थाना इलाके में साईं मंदिर में पूजा करने पहुंचे सेक्टर चार सिटी सेंटर निवासी प्रणव कुमार की बाइक (जेएच 09 जे-7187) भी चोरी हो गयी. इधर, हरला थाना इलाके के सेक्टर 9बी स्ट्रीट 13 से चैताटांड़ निवासी आनंद सिंह की बाइक (जेच 09 एफ- 7660) भी चोर ले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >