संजय सिंह व देव शर्मा ने समीकरण में लगायी सेंध
कांग्रेस का परंपरागत अल्पसंख्यक वोटरों नेभी बदला मिजाज
बोकारो : बोकारो विधानसभा में कांग्रेस ने अभी तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन कर 99020 मत हासिल किया. 19 राउंड में आगे रहने के बाद कांग्रेस पिछड़ गयी. कांग्रेस के साथ महागठबंधन दमखम के साथ मैदान में था, लेकिन कांग्रेस के अपनों ने ही मेहनत को बेकार कर दिया. चुनावी रण में कांग्रेस के पिछड़ने में सबसे बड़ा रोल कांग्रेस के बागियों का ही रहा.
कांग्रेस ने पहले संजय कुमार को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन बाद में चेहरा बदल कर श्वेता सिंह को प्रत्याशी बनाया. संजय कुमार के टिकट कटने से एक खास तबका कांग्रेस से नाराज हुआ.नाराजगी ऐसी कि वह तबका भाजपा के सपोर्ट में उतर गया. इसका असर चुनाव परिणाम में देखने को मिला.
वहीं संजय कुमार को3145 वोट मिला, जो कि कांग्रेस के खाता से ही निकला हुआ मत माना जा रहा है. संजय सिंह के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस को नुकसान हुआ. जिस चास को समरेश सिंह कागढ़ माना जाता रहा है, वहीं सेभाजपा ने इस बार बढ़त बनायी. यह भी कांग्रेस के पिछड़ने का कारण माना जा रहा है.
