प्रोजेक्ट विस्तार को जीएम ने की सहयोग की अपील

ललपनिया : सीसीएल के कोतरे बसंतपुर पचमो कोल परियोजना के जीएम ने पचमो पंचायत के मुखिया से परियोजना विस्तारीकरण में सहयोग की अपील की है. इस बाबत मुखिया को लिखे पत्र में जीएम ने कहा है कि कोयला मंत्रालय ने परियोजना परिचालन को सीसीएल को पुन: दी गयी है. इसके लिए ग्राम पंचायत पचमो, हुरदाग, […]

ललपनिया : सीसीएल के कोतरे बसंतपुर पचमो कोल परियोजना के जीएम ने पचमो पंचायत के मुखिया से परियोजना विस्तारीकरण में सहयोग की अपील की है. इस बाबत मुखिया को लिखे पत्र में जीएम ने कहा है कि कोयला मंत्रालय ने परियोजना परिचालन को सीसीएल को पुन: दी गयी है. इसके लिए ग्राम पंचायत पचमो, हुरदाग, रहावन, पूरनापानी की भूमि पहले से ही अधिकृत है. पूर्व में कोतरे बसंतपुर पचमो ओसीएम परियोजना, सीसीएल के विस्तारीकरण के लिए प्रेषित पत्र में जानकारी दी गयी है.

केदला वाशरी कार्यालय में होगा कार्यालय : परियोजना कार्य में रफ्तार लाने तथा ग्रामीणों की सहूलियत को ले परियोजना के नजदीक ही केदला वाशरी पीओ के कार्यालय में परियोजना का एक कार्यालय स्थापित किया गया है. परियोजना के कार्यों में गति प्रदान करने के लिए और परियोजना संबंधी समस्याओं से ग्रामीणों को अवगत कराना जरूरी है.
इसके लिए ग्रामीणों एवं सीसीएल अधिकारियों के साथ समुचित समन्वय जरूरी है. इसमें ग्रामीणों के साथ सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया गया है. जीएम ने मुखिया से आग्रह किया है कि अधिगृहीत जमीनों के रैयतों में से ग्राम सभा कर चयनित प्रतिनिधि ही प्रबंधन व ग्रामीणों के बीच समन्वय करेंगे.
कहा कि परियोजना संबंधी जरूरी कार्यों में वन विभाग द्वारा पेड़ों की गिनती तथा पिलर बनाने के लिए प्रोजेक्ट का सीमा निर्धारण. रेलवे नयी रेल लाइन का सर्वे करेगा. इस बाबत प्रबंधन ने बेरमो के एसडीएम, वन प्रमंडल पदाधिकारी बोकारो, सीओ गोमिया आदि को सूचना दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >