बेतला नेशनल पार्क में दिखी गर्भवती बाघिन

बेतला : पलामू टाइगर रिजर्व की परिधि में आनेवाले बेतला नेशनल पार्क में मादा बाघ को देखा गया है. बाघिन की तस्वीर पार्क में लगे कैमरा ट्रैप में कैद हुई है. हालांकि, बाघिन को करीब एक सप्ताह पहले ही बेतला पार्क में देखा गया था, लेकिन वन विभाग ने सुरक्षा कारणों से रविवार को उसकी […]

बेतला : पलामू टाइगर रिजर्व की परिधि में आनेवाले बेतला नेशनल पार्क में मादा बाघ को देखा गया है. बाघिन की तस्वीर पार्क में लगे कैमरा ट्रैप में कैद हुई है. हालांकि, बाघिन को करीब एक सप्ताह पहले ही बेतला पार्क में देखा गया था, लेकिन वन विभाग ने सुरक्षा कारणों से रविवार को उसकी तस्वीर जारी की है. विभाग के अधिकारियों के अनुसार बाघिन गर्भवती है. अधिकारियों के अनुसार बेतला नेशनल पार्क में लगाये गये कैमरा ट्रैप में सबसे पहले 24 नवंबर को बाघिन की तस्वीर दिखी थी.

दूसरी बार 27 नवंबर को पार्क के रोड नंबर-3 में बहेराटांड़ व मधुचूआं के समीप झोपड़ी के पास बाघिन की तस्वीर कैद की गयी. वहीं, एक दिसंबर को फिर बाघिन को रोड नंबर-3 में नुनाही के पास देखा गया. बाघिन के मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी काफी उत्साहित हैं. विभाग की ओर से पार्क की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. साथ ही पूरे विभागीय कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है.
बेतला टाइगर रिजर्व के लिए शुभ संकेत : पलामू टाइगर रिजर्व उत्तरी वन प्रमंडल के उपनिदेशक कुमार आशीष ने बेतला में मादा बाघ दिखने की पुष्टी की है. उनका कहना है कि यदि किसी भी वन में बाघ लगातार 20 दिन तक रह जाता है, तो वह स्थायी रूप से उस इलाके में रहने लगता है. इस दृष्टिकोण से बेतला टाइगर रिजर्व के लिए यह काफी शुभ संकेत है. 20 दिन से अधिक हो गये हैं.
सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस जानकारी को पूर्व में साझा नहीं किया गया था. उपनिदेशक श्री आशीष अभी बेतला इलाके में ही कैंप कर रहे हैं. किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है. मालूम हो कि बेतला नेशनल पार्क में करीब पांच साल के बाद कोई बाघ दिखा है. इसके पूर्व 2013-14 में बाघ दिखा था. हाल के दिनों में जो सेंस रिपोर्ट आयी थी, उसमें बेतला इलाके में बाघ की संख्या शून्य दिखायी गयी थी.
करीब पांच साल बाद दिखा है कोई बाघ
मादा बाघिन के मिलने के बाद से वन विभाग के कर्मचारियों में खुशी
विभाग के कर्मचारियों के लिए अलर्ट जारी, पार्क की सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी
2003 में भी इस तरह का सर्कुलर सेल ने जारी किया था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >