एक सप्ताह से गायब युवक का सुराग नहीं

बोकारो : सेक्टर आठ, संत निरंकारी भवन के निकट झोंपड़ी निवासी युवक संतोष कुमार गत 21 नवंबर से अपने आवास से रहस्मय तरीके से लापता है. एक सप्ताह बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चला. युवक के पिता उपेंद्र यादव ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी है. युवक के पिता के अनुसार, […]

बोकारो : सेक्टर आठ, संत निरंकारी भवन के निकट झोंपड़ी निवासी युवक संतोष कुमार गत 21 नवंबर से अपने आवास से रहस्मय तरीके से लापता है. एक सप्ताह बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चला. युवक के पिता उपेंद्र यादव ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी है. युवक के पिता के अनुसार, संतोष वीडियो रिकॉर्डिंग का काम करता है.

गत 20 नवंबर की रात को-ऑपरेटिव कॉलोनी के आम्रपाली भवन में एक कार्यक्रम का वीडियो रिकॉर्डिंग कर सुबह घर लौटा था. परिवार के सदस्यों को संतोष ने बताया की वह अपने कमरा में सोने जा रहा है. इसके बाद वह अचानक बिना कुछ बताये घर से निकल गया. काफी खोजबीन के बाद भी संतोष का कुछ पता नहीं चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >