सिरफिरे से पुलिस व चाइल्ड लाइन परेशान

पुलिस का दावा बंगाल के झालदा का है सिरफिरा आशिक कसमार : पिछले करीब एक सप्ताह से एक सिरफिरा झूठे कॉल से कसमार पुलिस और चाइल्ड लाइन को परेशान कर रहा है. वह फोन पर लगातार झूठी सूचनाएं देता रहता है. पुलिस उसे पहचान लेने का दावा करती है तथा उसे उम्मीद है कि शीघ्र […]

पुलिस का दावा बंगाल के झालदा का है सिरफिरा आशिक

कसमार : पिछले करीब एक सप्ताह से एक सिरफिरा झूठे कॉल से कसमार पुलिस और चाइल्ड लाइन को परेशान कर रहा है. वह फोन पर लगातार झूठी सूचनाएं देता रहता है.
पुलिस उसे पहचान लेने का दावा करती है तथा उसे उम्मीद है कि शीघ्र ही वह शिकंजे में होगा. पुलिस उसे पश्चिम बंगाल के झालदा का एक सिरफिरा आशिक बताती है.
यह है मामला : कसमार थाना क्षेत्र की एक लड़की की शादी वर्षों पूर्व झालदा में हुई थी. अब वह विधवा है तथा झालदा में जिसके घर में काम करने जाती थी उससे प्यार हो गया. महिला के तीन बच्चे भी हैं. मायके वालों ने इसका विरोध किया. अब महिला के मायके आने पर मायके वालों को नये-नये हथकंडे से वह परेशान करने लगा. इस बार उसने पुलिस व चाइल्ड लाइन को अपना हथियार बनाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >