फोरलेन निर्माण को लेकर कल से हटेगा अतिक्रमण

मुआवजा लेकर कई लोग अब भी हैं जमीन और मकान पर काबिज बोकारो : डीसी कृपानंद झा ने शुक्रवार को एनएच 32 के फोरलेन निर्माण के संबंध में एनएचएआइ व निर्माण कंपनी अशोका बिल्डिकॉन के अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्य में तेजी लाने को कहा. अशोका बिल्डिकॉन के अधिकारियों ने बताया कि कई […]

मुआवजा लेकर कई लोग अब भी हैं जमीन और मकान पर काबिज

बोकारो : डीसी कृपानंद झा ने शुक्रवार को एनएच 32 के फोरलेन निर्माण के संबंध में एनएचएआइ व निर्माण कंपनी अशोका बिल्डिकॉन के अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्य में तेजी लाने को कहा. अशोका बिल्डिकॉन के अधिकारियों ने बताया कि कई जगह अभी तक कई संर��ना व ढांचा है, जिसे हटाया नहीं गया है. इसके कारण कार्य में तेजी नहीं आ रही है.
एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्ट ने बताया कि मुआवजा मिलने के बाद भी कई लोग मकान व भूमि पर कब्जा जमाये हुए हैं. अपर समाहर्ता विजय गुप्ता ने बताया कि भुगतान करने के बाद संरचनाओं को हटाने के लिए नोटिस दिया जा चुका है. डीसी ने रविवार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >