दिव्यांग नेहा ने किया माता-पिता का नाम रोशन

जैनामोड़ : जैनामोड़ निवासी नेहा कुमारी के हौसले का लोहा आज हर कोई मान रहा है. दिव्यांग नेहा ने जैक के इंटर परीक्षा के कॉमर्स संकाय में 300 सौ अंक ला कर अपने माता पिता व शिक्षक का नाम रोशन किया है. नेहा के पिता अशोक कुमार अग्रवाल ठेकेदार है व माता पुष्पा देवी टेलर […]

जैनामोड़ : जैनामोड़ निवासी नेहा कुमारी के हौसले का लोहा आज हर कोई मान रहा है. दिव्यांग नेहा ने जैक के इंटर परीक्षा के कॉमर्स संकाय में 300 सौ अंक ला कर अपने माता पिता व शिक्षक का नाम रोशन किया है.

नेहा के पिता अशोक कुमार अग्रवाल ठेकेदार है व माता पुष्पा देवी टेलर का काम करती है. मां ने बताया कि नेहा 70 प्रतिशत दिव्यांग है. बोल व सुन नहीं पाने के बावजूद नेहा ने कभी भी हिम्मत नहीं हारी. उसका लक्ष्य फैशन डिजाइनर बनना है. आज नेहा की लगन से एनजेएस इंटर कॉलेज जैनामोड़ के प्राचार्य डॉ प्रह्लाद के साथ शिक्षक अजीत कुमार बरनवाल बहुत खुश है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >