परिणय सूत्र में बंधा प्रेमी युगल

पेटरवार : पेटरवार स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार को एक प्रेमी युगल अपने परिजनों की मौजूदगी में परिणय सूत्र में बंध गया. ओरदाना पंचायत के ओबरा ग्राम निवासी जयनारायण महतो के पुत्र उपेंद्र कुमार महतो का प्रेम प्रसंग सदमा कला पंचायत के सदमा खुर्द ग्राम निवासी लाल मोहन महतो की पुत्री गुड़िया कुमारी के […]

पेटरवार : पेटरवार स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार को एक प्रेमी युगल अपने परिजनों की मौजूदगी में परिणय सूत्र में बंध गया. ओरदाना पंचायत के ओबरा ग्राम निवासी जयनारायण महतो के पुत्र उपेंद्र कुमार महतो का प्रेम प्रसंग सदमा कला पंचायत के सदमा खुर्द ग्राम निवासी लाल मोहन महतो की पुत्री गुड़िया कुमारी के साथ करीब एक वर्ष से चल रहा था.

गुड़िया कुमारी उक्त लड़के से शादी करने के जिद पर अड़ी थी, लेकिन लड़की के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे. आठ मई को उक्त लड़की को उलगड़ा ग्राम के लोगो ने पेटरवार पुलिस के हवाले कर दिया. पेटरवार पुलिस ने लड़की और लड़का के परिजनों को बुलाकर बातचीत कर मामले को सुलह नामा करवाया और आज दोनों परिवारों की सहमति से गंगेश्वर महादेव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी करा दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >