ससुराल वालों के खिलाफ आवास पर कब्जा का केस

बोकारो : बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी के प्लॉट संख्या 707 निवासी सेवानिवृत्त फौजी इंद्र कुमार की आवेदन पर सोमवार को स्थानीय सेक्टर 12 थाना में मामला दर्ज किया गया है. मामले में इंद्र कुमार ने अपनी ससुराल के सदस्य सेक्टर नौ ए, स्ट्रीट संख्या छह, आवास संख्या 1307 निवासी अपनी साली महेश्वरी देवी, महेश्वरी की पुत्री […]

बोकारो : बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी के प्लॉट संख्या 707 निवासी सेवानिवृत्त फौजी इंद्र कुमार की आवेदन पर सोमवार को स्थानीय सेक्टर 12 थाना में मामला दर्ज किया गया है. मामले में इंद्र कुमार ने अपनी ससुराल के सदस्य सेक्टर नौ ए, स्ट्रीट संख्या छह, आवास संख्या 1307 निवासी अपनी साली महेश्वरी देवी, महेश्वरी की पुत्री कायरा मिश्रा, एंजिला मिश्रा, ज्योति कुमारी, सेक्टर नौ बी, स्ट्रीट संख्या 16 आवास संख्या 1455 निवासी साली कमलेश्वरी कुमारी, सुलोचना कुमारी, ससुराल पक्ष के सदस्य हरेंद्र प्रताप चौधरी व वीरेंद्र प्रताप चौधरी को अभियुक्त बनाया गया है. पूर्व सैनिक के अनुसार, गत पांच मार्च को उनकी पत्नी की मौत प्रसव के दौरान हो गयी थी.

उसी समय से ससुराल के उक्त सभी सदस्य जबरन आकर फौजी के घर में रह रहे हैं. गत 15 दिनों से फौजी और उनके माता-पिता के साथ गाली गलौज और मारपीट की जा रही है. फौजी जब यह मामला लेकर सेक्टर 12 थाना पहुंचे तो ससुराल के सदस्यों ने उनके घर में ताला बंद कर दिया और उनके दोनों बच्चों को लेकर साथ चले गये. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >