रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े तीन लाख की ठगी

बोकारो : रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की प्राथमिकी बियाडा स्थित बालाजी फूड प्रोडक्ट पेज संख्या तीन में काम करने वाले कर्मचारी कान्नो रमना की शिकायतवाद पर बुधवार को बालीडीह थाना में दर्ज की गयी है. मामले में टांड़ मोहनपुर […]

बोकारो : रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की प्राथमिकी बियाडा स्थित बालाजी फूड प्रोडक्ट पेज संख्या तीन में काम करने वाले कर्मचारी कान्नो रमना की शिकायतवाद पर बुधवार को बालीडीह थाना में दर्ज की गयी है.

मामले में टांड़ मोहनपुर निवासी शशांक कुमार को अभियुक्त बनाया गया है. सूचक के अनुसार, अभियुक्त ने रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की. सूचक ने रुपया अपने बैंक खाता से अभियुक्त के खाता में ट्रांसफर किया. कई माह बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो सूचक ने अपना रुपया वापस करने का दबाव बनाया. अभियुक्त ने मात्र 40 हजार रुपया वापस किया और इसके बाद रुपया वापस करने से इन्कार कर गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >