व्यवसायी के बंद आवास का ताला तोड़ लाखों की चोरी

शादी समारोह में शामिल होने धनबाद गया था परिवार बेरमो थाना क्षेत्र की मधुकनारी बस्ती की घटना फुसरो : बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 24 के मधुकनारी बस्ती में व्यवसायी नरेश साव के बंद आवास का ताला तोड़ कर चोरों ने नकद 3.20 लाख रुपया समेत लाखों के जेवरात चोरी कर ली. श्री साव […]

शादी समारोह में शामिल होने धनबाद गया था परिवार

बेरमो थाना क्षेत्र की मधुकनारी बस्ती की घटना
फुसरो : बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 24 के मधुकनारी बस्ती में व्यवसायी नरेश साव के बंद आवास का ताला तोड़ कर चोरों ने नकद 3.20 लाख रुपया समेत लाखों के जेवरात चोरी कर ली. श्री साव सपरिवार शादी समारोह में शामिल होने 12 मार्च की शाम अपने रिश्तेदार के यहां धनबाद गये थे. रात में घर खाली होने का फायदा उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया.
13 मार्च की रात श्री साव अपनी पत्नी के साथ घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई. श्री साव ने वार्ड पार्षद दिनेश रवि को घटना की जानकारी दी. पार्षद ने बेरमो पुलिस को सूचना दी. रात में बेरमो थाना प्रभारी केके साहू, एसआइ बिनोद कुमार दलबल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली.
इस संबंध में गुरुवार को गृहस्वामी ने बेरमो थाना में लिखित आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि पूरे परिवार के साथ 12 मार्च की शाम विवाह समारोह में शामिल होने धनबाद गये थे. 13 मार्च की रात घर लौटने पर बाहर का ताला टूटा देखा. आवास में दो कमरों का ताला टूटा हुआ था. सारा सामान बिखरा पड़ा था. चोरों ने दो कमरों में अलमारी तोड़ कर नकद 3.20 लाख रुपया नकद समेत पत्नी और पतोहू के जेवरात ले गये. नरेश साव की फुसरो बाजार में नरेश टीवी दुकान है. इधर, थाना प्रभारी श्री साहू ने कहा कि जल्द घटना का उद्भेदन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >