बीएसएल : इ-1 से इ-5 तक की प्रमोशन लिस्ट आज

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट में इ-1 से इ-5 तक का प्रोमोशन लिस्ट 30 जून को निकलेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. रविवार को दिन भर प्रोमोशन को लेकर चर्चा होती रही. सोमवार को लिस्ट निकलते ही मिठाइयों का दौर दिन भर चलेगा. रात में होटल-रेस्तरां गुलजार होंगे. पार्टियों का दौर देर रात […]

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट में इ-1 से इ-5 तक का प्रोमोशन लिस्ट 30 जून को निकलेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. रविवार को दिन भर प्रोमोशन को लेकर चर्चा होती रही. सोमवार को लिस्ट निकलते ही मिठाइयों का दौर दिन भर चलेगा. रात में होटल-रेस्तरां गुलजार होंगे. पार्टियों का दौर देर रात तक चलेगा. इसकी तैयारी कई अधिकारियों ने रविवार को की.

अधिकारियों के प्रोमोशन की प्रक्रिया लगभग एक माह से चल रही थी. कई दौर के बाद अंतिम रूप से प्रबंधन ने लिस्ट को तैयार कर लिया है. प्रोमोशन लिस्ट सोमवार को दोपहर 12 बजे तक जारी होने की संभावना है. सेल सूत्रों के अनुसार, लिस्ट बन कर तैयार है. अब बस लिस्ट जारी होने का इंतजार है. अधिकारी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >