प्रभात खबर का प्रतिभा सम्मान समारोह दो जुलाई को

बोकारो : प्रभात खबर बोकारो की प्रतिभा को सम्मानित करेगा. सेक्टर-2 स्थित कला केंद्र में दो जुलाई को सुबह 11 बजे से ‘प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान-2014’ होगा. इसमें सीबीएसइ 10वीं बोर्ड में 10 सीजीपीए लाने वाले चास-बोकारो के सभी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया. सीबीएसइ 12वीं बोर्ड में साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स में सभी स्कूल टॉपर […]

बोकारो : प्रभात खबर बोकारो की प्रतिभा को सम्मानित करेगा. सेक्टर-2 स्थित कला केंद्र में दो जुलाई को सुबह 11 बजे से ‘प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान-2014’ होगा. इसमें सीबीएसइ 10वीं बोर्ड में 10 सीजीपीए लाने वाले चास-बोकारो के सभी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया. सीबीएसइ 12वीं बोर्ड में साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स में सभी स्कूल टॉपर सम्मानित होंगे. सीबीएसइ के साथ-साथ झारखंड व आइसीएससी बोर्ड के 10वीं-12वीं के स्कूल टॉपर को भी सम्मानित किया जायेगा.

आइआइटी, मेडिकल सहित अन्य प्रवेश व प्रतियोगिता में सफल स्टूडेंट्स को भी समारोह में सम्मानित किया जायेगा. इसके लिए चास-बोकारो के सभी स्कूलों से लिस्ट मांगी गयी है. लिस्ट प्रभात खबर बोकारो कार्यालय में 01 जून तक जमा करना है. सम्मान समारोह के मुख्य प्रायोजक भारतीय स्टेट बैंक व प्रायोजक फ्यूचर होम्स और कॉसमिक आइआइटी हैं. स्टूडेंट्स की लिस्ट सभी स्कूलों से मांगी गयी है. इसके बावजूद किसी स्टूडेंट्स को जानकारी नहीं मिल पायी हो, तो वह सीधे समारोह स्थल पर सुबह 10 बजे अपने प्रमाण-पत्र के साथ पहुंच कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. अगर चास-बोकारो के किसी स्कूल प्रबंधन को इसकी सूचना नहीं मिल पायी हो, तो वह भी लिस्ट के साथ सीधे समारोह स्थल पर पहुंच सकते हैं. किसी अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9431188080 पर संपर्क कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >