सरकार बनी तो निजी कंपनियों में स्थानीय युवकों को देंगे 70 फीसदी नौकरी : हेमंत

चास : संघर्ष यात्रा के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना है, तभी इस राज्य में परिवर्तन आयेगा. परिवर्तन आने से ही मूलवासी-आदिवासी को अधिकार मिलेगा. यह कहना है झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन का. वह शनिवार को चास प्रखंड क्षेत्र के सोनाबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल स्टेडियम में झारखंड संघर्ष […]

चास : संघर्ष यात्रा के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना है, तभी इस राज्य में परिवर्तन आयेगा. परिवर्तन आने से ही मूलवासी-आदिवासी को अधिकार मिलेगा. यह कहना है झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन का. वह शनिवार को चास प्रखंड क्षेत्र के सोनाबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल स्टेडियम में झारखंड संघर्ष यात्रा के दौरान बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण बिल लाकर जमीन का मालिक सरकार स्वयं बन गयी है. इस बिल के माध्यम से मूलवासी-आदिवासी को भूमिहीन बनाने की साजिश रची गयी है. उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल के बहाने प्रवासी मुख्यमंत्री मूलवासी-आदिवासियों का अधिकार छीनने में लगे हैं. भाजपा सरकार प्लस टू शिक्षक बहाली में दूसरे राज्य के युवकों को नौकरी दे रही है.
फिलहाल राज्य सरकार स्कूल बंद कराकर शराब दुकान खोल रही है. पारा शिक्षकों को न्याय नहीं मिला. 60 से अधिक पारा शिक्षकों की जानें गयी, इसके बाद भी सरकार इस मामले में गंभीर नहीं है. श्री सोरेन ने कहा कि झामुमो की सरकार बनी तो निजी कंपनियों में 70 फीसदी नौकरी झारखंड के युवकों को दिलायी जायेगी.
वहीं 50 फीसदी महिलाओं को सरकारी नौकरी दी जायेगी. संघर्ष यात्रा की अध्यक्षता पूर्व मंत्री अकलू राम महतो व स्वागत झामुमो के केंद्रीय सदस्य राजेश महतो ने किया. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी सहित जिला सचिव जय नारायण महतो, केंद्रीय मीडिया प्रभारी लाल नाथ शाहदेव, सुरेश चंद्र महतो, मुक्तेश्वर महतो, समरेश झा, निरंजन महतो, राज कपूर राय आदि लोग मौजूद थे. चास आइटीआइ मोड़ में किया गया स्वागत : श्री सोरेन का स्वागत पार्टी नेताओं ने चास आइटीआइ मोड़ पर किया.
श्री सोरेन ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनीष सिन्हा, आलोक सिंह, बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव, धर्मवीर गुप्ता, राकेश सिन्हा, दीपु सिंह आदि झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे. नगेन मोड़ में चांदी का मुकुट देकर किया स्वागत : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के नगेन मोड़ में जिला परिषद सदस्य विजय रजवार ने श्री सोरेन को चांदी का मुकुट देकर स्वागत किया. श्री सोरेन ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >