पिता ने पढ़ाई को डांटा तो छात्रा ने लगा ली फांसी

क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में नौवीं की छात्रा थी श्रद्धा बोकारो : हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 8 सी, आवास संख्या 2259 निवासी सरकारी शिक्षक जन्मेंजय प्रसाद की पुत्री श्रद्धा सुमन (14 वर्ष) ने सोमवार की रात को अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, श्रद्धा रात में खाना खाने के बाद […]

क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में नौवीं की छात्रा थी श्रद्धा

बोकारो : हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 8 सी, आवास संख्या 2259 निवासी सरकारी शिक्षक जन्मेंजय प्रसाद की पुत्री श्रद्धा सुमन (14 वर्ष) ने सोमवार की रात को अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, श्रद्धा रात में खाना खाने के बाद एकांत में पढ़ाई करने के बहाने दूसरे कमरे में चली गयी.
सुबह उसे स्कूल जाने के लिए उठाया जाने लगा तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. कमरे की खिड़की से झांक कर देखने पर वह फंदे से झूलती उसकी लाश मिली. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की. मृतका के भाई ने बताया कि रात को पापा ने श्रद्धा को पढ़ाई करने के लिए डांटा था. 22 फरवरी से उसकी परीक्षा थी. श्रद्धा क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >