चास : मेयर और पार्षद समर्थक भिड़े, चले लाठी-डंडे, चमकाये गये हथियार

चास : रविवार को भोलूर बांध में हाइटेक अमृत पार्क के शिलान्यास कार्यक्रम के दिन मेयर समर्थकों और स्थानीय पार्षद समर्थकों में जम कर मारपीट हुई. स्थल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. खूब लात-घूंसे चले, बांस-लाठी चली. हथियार भी चमकाये गये. मारपीट में वार्ड-15 की पार्षद अनिता देवी के पति कांग्रेस जिला महासचिव अमर स्वर्णकार […]

चास : रविवार को भोलूर बांध में हाइटेक अमृत पार्क के शिलान्यास कार्यक्रम के दिन मेयर समर्थकों और स्थानीय पार्षद समर्थकों में जम कर मारपीट हुई. स्थल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. खूब लात-घूंसे चले, बांस-लाठी चली. हथियार भी चमकाये गये.

मारपीट में वार्ड-15 की पार्षद अनिता देवी के पति कांग्रेस जिला महासचिव अमर स्वर्णकार सहित कई लोग घायल हो गये. पार्षद पति को चास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त था. श्री स्वर्णकार की ओर से मेयर भोलू पासवान सहित आधा दर्जन लोगों पर मारपीट व छिनतई करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >