चास प्रखंड कार्यालय के जर्जर आवासों में है नशेड़ियों का डेरा

चास : चास प्रखंड कार्यालय परिसर में डेड एसेट के रूप में मौजूद कर्मियों के जर्जर आवास इन दिनों नशेड़ियों का डेरा बना हुआ है. आवासों के अंदर काफी झाड़ियां उग आयी है. लगभग सात वर्ष पूर्व ही प्रखंड कर्मियों के लिये बने ये आवास जिला प्रशासन की ओर से डेड एसेट घोषित कर दिया […]

चास : चास प्रखंड कार्यालय परिसर में डेड एसेट के रूप में मौजूद कर्मियों के जर्जर आवास इन दिनों नशेड़ियों का डेरा बना हुआ है. आवासों के अंदर काफी झाड़ियां उग आयी है. लगभग सात वर्ष पूर्व ही प्रखंड कर्मियों के लिये बने ये आवास जिला प्रशासन की ओर से डेड एसेट घोषित कर दिया गया है. दो वर्ष पूर्व तक इन जर्जर आवासों को कर्मियों ने खाली कर दिया है. लेकिन इन जर्जर आवासों को ध्वस्त नहीं किया गया. इस कारण इन आवासों में अंधेरा होते ही नशेड़ी पहुंच जाते हैं.

स्वच्छता अभियान के दौरान भी साफ नहीं हुई झाड़ियां
प्रधानमंत्री मोदी ने 15 सितंबर से पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की, जो कि दो अक्टूबर तक चली. चास प्रखंड के अधिकारी व कर्मी भी पूरे तामझाम से लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए दिखे. लेकिन खुद इस अमल नहीं किये. चास प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों के आसपास काफी मात्रा में झाड़ियां उग आयी हैं. लेकिन इसकी साफ-सफाई तो दूर, कार्यालय के सामने और पीछे उग आयी झाड़ियों की कटायी नहीं करायी गयी. यहां हर दिन 54 पंचायत से सैकड़ों लोग काम कराने के लिए आते हैं. वहीं प्रखंड कर्मी भी दबे जुबान से कहते हैं कि झाड़ियों की वजह से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ा है.
नहीं है पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था
प्रखंड कार्यालय परिसर चारों ओर से पूरी तरह से खुला हुआ है. प्रखंड कार्यालय की अपनी कोई चहारदीवारी नहीं है. इस वजह से सुरक्षा का सवाल भी खड़ा होता है. प्रखंड कार्यालय परिसर में अन्य सरकारी कार्यालय जैसे सीओ कार्यालय भी मौजूद है. ऐसे में जब छुट्टी के दिनों में कार्यालय बंद रहते हैं तो इनमें चोरी होने की भी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है.
प्रखंड कार्यालय परिसर में बने सभी जर्जर सरकारी भवनों व आवासों की सूची बनायी जा रही है. इस सूची को अग्रिम कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन को भेजा जायेगा. जिला प्रशासन ही इन जर्जर आवासों को ध्वस्त करने के लिये आदेश दे सकता है. जिला प्रशासन का आदेश मिलते ही बेकार पड़े भवनों को ध्वस्त कराया जायेगा.
संजय शांडिल्य, बीडीओ, चास प्रखंड कार्यालय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >