चास : चास प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कर्मियों के बंद पड़े आवास के बरामदे में सोमवार को कई जगह खून फैला हुआ पाया गया. साथ ही खून से सनी साड़ी व कई ब्लेड के साथ बिना सिम का मोबाइल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. हत्या की आशंका से आसपास के लोग जुट गये. घटना की जानकारी होने पर चास थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय सदलबल वहां पहुंचे. पुलिस बरामदे से प्राप्त सामग्रियों को जब्त कर मामले का खुलासा करने में जुटी है.
आवास के बरामदे पर खून मिलने से सनसनी, घटनास्थल से खून से सनी साड़ी, ब्लेड व एक बिना सिम का मोबाइल बरामद
चास : चास प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कर्मियों के बंद पड़े आवास के बरामदे में सोमवार को कई जगह खून फैला हुआ पाया गया. साथ ही खून से सनी साड़ी व कई ब्लेड के साथ बिना सिम का मोबाइल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. हत्या की आशंका से आसपास के लोग जुट गये. […]

स्थानीय वृद्धा की साड़ी से पोछा गया है खून : मामले की छानबीन के दौरान चास पुलिस ने बंद आवास की चाबी देकर स्थानीय वृद्धा छाया देवी (70) से कमरे को खुलवाया. इस दौरान महिला ने बताया कि खून से सनी साड़ी उसी की है. उसने कहा : अलसुबह नहाने के लिए वहां पहुंची तो कई जगह खून फैले थे. साथ ही उनकी वहीं रखी साड़ी को फाड़कर किसीने खून पोछा है. पुलिस वृद्धा से पूछताछ कर रही है.
प्रखंड कर्मियों को अनहोनी की आशंका
प्रखंड कर्मियों ने बताया कि खून वाली जगह पर ही पंचायत सेवक राजू मल्लाह व अश्विनी पांडे कार्यालय के पुराने कागजात रखते थे. इधर, रविवार होने की वजह से पंचायत सेवक नहीं आये थे. इसलिए कमरे में तो ताला लगा था, पर बरामदे में काफी खून फैला था. उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका से इंकार नहीं किया. कहा : जिस तरह से खून के धब्बे बंद कमरे के बरामदे पर गिरे थे और खून को साड़ी से साफ करके पास की झाड़ी में फेंका गया था, वह शक पैदा करनेवाला है. साथ ही खून से लथपथ ब्लेड का मिलना, बिना सिम के मोबाइल मिलना कहीं न कहीं किसी साजिश की आशंका को जन्म दे रहा है. चास थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि पूरा मामला क्या है.
जिला बीस सूत्री की बैठक. खुद नहीं आये छह में से एक भी विधायक, प्रतिनिधियों को भेजा