आदिवासी सेंगेल अभियान की बैठक
बोकारो : आदिवासी सेंगेल अभियान की बैठक शनिवार को सेक्टर-12 स्थित कार्यालय में हुई. अध्यक्षता जिला मुख्य संयोजक अरुण किस्कू व संचालन जिला संयोजक सुखदेव मुर्मू ने किया. अरुण किस्कू ने कहा : आज की परिस्थिति में एएसए-जेडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू का प्रस्ताव विपक्षी गठबंधन की जगह झारखंडी गठबंधन का फाॅर्मूला बिल्कुल सटीक और सही है. श्री अरुण ने कहा : 2019 के चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन नहीं, झारखंडी गठबंधन की जरूरत है. ताकि क्षेत्रीय, अस्तित्व, पहचान और हिस्सेदारी की सुरक्षा की गारंटी हो सके. कहा : आदिवासी और मूलवासियों के लिए बिरसा मुंडा के जन्मदिन 15 नवंबर 2000 को गठित झारखंड प्रदेश एक बड़ा सपना था. जो गत 18 वर्षों में चकनाचूर हो चुका है.
अब 2019 की सत्ता संघर्ष में फिर आदिवासी-मूलवासी को निराश होना पड़ सकता है. ऐसे में झारखंडी गठबंधन में सभी झारखंड नामधारी पार्टियां और सभी आदिवासी-मूलवासी जनसंगठनों को शामिल कर 2019 में झारखंडी सरकार का गठन करना चाहिए. झामुमो बड़ी पार्टी है. उन्हें नेतृत्व लेना चाहिए. इस प्रस्ताव को सभी लोगों ने समर्थन दिया. मौके पर झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के विदेशी महतो, हराधन मार्डी, देवनारायण मुर्मू, खिरोधर मुर्मू, जगदेव हेंब्रम, दिशोम सोहराय, सोहराय सोरेन, मो एहसान, शंकर टुडू, भीम मुर्मू, कारु महली, हरी भजन केवट, ललित नारायण, गोपीनाथ मुर्मू, विलेश्वर सोरेन, यमुना प्रसाद हांसदा, बृज मोहन मुर्मू, मनीलाल हांसदा, सुगदा मुर्मू, केपी महतो आदि मौजूद थे.
